पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्रोणाचार्य स्कूल के 41 िवद्यार्थी मेरिट लिस्ट में

द्रोणाचार्य स्कूल के 41 िवद्यार्थी मेरिट लिस्ट में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुबारिकपुरस्थित द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दसवीं कक्षा के 41 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन कर चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

स्कूल निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल की छात्रा प्रीति, प्रियंका, अजीत, गोविंद, सोनू ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या रश्मि पौत्साल्या ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विनीता।

पूजा।

शिवानी।

रेवाड़ी|रामपुरा रोडस्थित अहीर पीजी कालेज की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में घोषित विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में मेधा सूची में नाम दर्ज कर कालेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कालेज प्रबंधन की ओर से प्राचार्य डॉ. ओएस यादव ने इन छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीए अंतिम वर्ष की शिवानी ने जहां 2400 में से 1809 अंक प्राप्त किए वहीं बीएससी तृतीय वर्ष की पूजा यादव और विनीता ने क्रमश: 2900 में से 2427 और 2392 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है। प्राचार्य ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जीवन में कठोर परिश्रम अनुशासन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से परीक्षाओं में बेहतर अंक लेकर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

कोसली| कोसलीस्थित आरसीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा के 11 विद्यार्थियों का सीबीएसई की मेरिट सूची में नाम शामिल होने पर सम्मान किया गया। स्कूल निदेशक श्रीभगवान ने कहा कि सीबीएसई द्वारा 2013-14 के स्तर में विद्यालय के 11 होनहार छात्रों का चयन किया है। सफलता हासिल कर विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। समारोह में संस्था की ओर से चयनित विद्यार्थियों डिंपल, ज्योति, निधि, पूजा, साहिल, अंकित, आशीष, मनीष, प्रतिभा, मोहित और रितेश को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका सुमन देवी, उप-निदेशक हंसराज यादव, प्राचार्य सुनीता यादव, डॉ. संजय, आविष्का, राजीव लांबा, सरोज देवी, ज्योति, मनोज कुमार लोकेन्द्र सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

कोसली. मुबार