लोक अदालत में पहुंचे 566 मामले, 38 का हुआ निपटारा
रेवाड़ी|स्थानीय न्यायिकपरिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत में बैंकों के चेक बाउंस सहित कुल 566 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 38 केसों का निपटारा मौके पर किया गया। लोक अदालत में बैंक के कुल 19 मामलों का निपटारा करते हुए 31 लाख 59 हजार 314 रुपए का अवार्ड पास किया गया। कोसली न्यायालय की अोर से चेक बाउंस के तीन मामलों 16 मोटर व्हीकल के चालानों का निपटारा करते हुए 11 हजार 150 रुपए का जुर्माना किया गया। मुख्य दंडाधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अनमोल सिंह नैय्यर ने कहा कि अापसी सुलह से मामलों का निपटारा के इच्छुक लोग 20 फरवरी को लगने वाली लोक अदालत में करवा सकते हैं। मामले के निपटारे के लिए संबंधित न्यायालय में अपनी दरखास्त भी दे सकते हैं।