दुष्कर्म पीड़िता ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
क्षेत्र के गांव गुगोढ़ निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर उसकी प|ी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
35 वर्षीय सुषमा प|ी धर्मेंद्र ने शुक्रवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे रेवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची तथा महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पति धमेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरुवार रात वह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। एक कमरे में प|ी बच्चे सो रहे थे। रात को गांव का महावीर उसकी प|ी के कमरे में घुस गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
शोर होने पर उसकी आंख खुल गई तो वह भाग निकला। ग्लानि के कारण अगले दिन उसकी प|ी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया तथा शनिवार को उसकी मौत हो गई। धर्मंेद्र की शिकायत पर कोसली पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जल्द कर लेंगे गिरफ्तार
^इसबारे मंे कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुगोढ़ निवासी व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप मुकदमा दर्ज