- Hindi News
- छात्राओं को बताया श्रमदान और संस्कृति का महत्व
छात्राओं को बताया श्रमदान और संस्कृति का महत्व
कोसलीस्थित डीएवी महिला महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में छात्राओं को समाजहित के लिए श्रमदान का महत्व बताया गया।
शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश की राष्ट्रीय सेवा योजना की संपर्क अधिकारी रणजीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सभी लोगों के लिए काम करती है। इसमें में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। दिखावे पश्चिमी सभ्यता की ओर ना जाकर अपनी संस्कृति एवं विचारों में आधुनिकता लाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी एनएसएस शिविरों में भाग लेकर समाजहित में कार्य श्रमदान करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयसिंह छात्राओं को शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को व्यवहार में लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
कोसली. डीएवीकॉलेज में छात्राओं को एनएसएस की जानकारी देते प्राचार्य।