द्रोणाचार्य स्कूल का वार्षिक उत्सव आज
कोसली |गांव मुबारिकपुर स्थित द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 14 फरवरी को मनाया जाएगा। स्कूल निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति सहित अनेक विषयों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।