पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडवा नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए चलेंगे रिक्शा

लाडवा नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए चलेंगे रिक्शा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवानगरपालिकाजल्द ही एक से लेकर 15 वार्ड तक घरों से कचरा उठाने के लिए रिक्शा चलाएगी। बुधवार को विधायक डॉ. पवन सैनी ने नपा कार्यालय में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों से चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि लाडवा के सौंदर्यीकरण विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। लाडवा शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए जितने भी धन की जरूरत पड़ेगी। सरकार उसके लिए धन देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण विकास के लिए नगरपालिका सचिव हरिओम कांबोज स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की गई है।

उन्होंने कहा कि बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कई अहम फैसलों पर मोहर चर्चा की गई है। जिसमें नपा कार्यालय में शहर की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़वाने, कूड़ा-कर्कट उठाने के लिए नई ट्रैक्टर-ट्राली की व्यवस्था करवाना, शहर के एक से लेकर 15 वार्ड तक प्रत्येक वार्ड में घरों से कूड़ा लाने के लिए 15 रिक्शा चलवाना, शहर के दो अधूरे पड़े पार्क खेड़ा मार्केट नपा कार्यालय के कार्यों को पूरा करवाकर शहर की जनता को सौंपना शामिल है। इसके अलावा शहर की स्ट्रीट लाइट की रिपेयरिंग नई लाइट लगवाना, टूटी-फूटी पड़ी गलियों, नालियों नालों को रिपेयर करवाना नया बनवाने का काम भी किया जाएगा। इस अवसर पर नपा सचिव हरिओम कांबोज, संदीप कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, शिव अरोड़ा, ओमबीर बुढा, प्रदीप सहगल, सुरेंद्र सिंगला, राजू खुराना, मेघराज सैनी, सतप्रकाश शर्मा, अमित भालड़, अरुण सैनी, देवराज, सोनू अरोड़ा और सुरेंद्र डोगरा मौजूद थे।

लाडवा. नपा कार्यालय में विकास कार्यों के लिए बैठक लेते विधायक डॉ. पवन सैनी हिस्सा लेते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...