पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे पर शहीदों को किया याद

वेलेंटाइन डे पर शहीदों को किया याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसभायुवा अग्रवाल सभा की ओर से शहीदों को वेलेंटाइन डे पर याद किया गया। अग्रवाल सभा के प्रधान वेदप्रकाश ने कहा कि 14 फरवरी के दिन हमारे तीन शहीदों भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को अंग्रेजी हुकुमत ने फांसी की सजा सुनाई थी।

इन तीनों शहीदों के बलिदान के कारण भारत की आजादी की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि बलिदान को याद करके इनको श्रद्धांजलि देकर इस दिन को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अंग्रेजों के बनाए हुए त्योहारों की ओर ज्यादा आकर्षित रहते हैं। वेदप्रकाश ने कहा कि इन शहीदों को याद करके मनाना चाहिए। जिनके कारण हम गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी से अपने देश में जी रहे हैं। वहीं मंडी प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि आज दिन किसी से प्यार का इजहार करने का नहीं शहीदों को नमन करने का दिन है। पूर्व अग्रवाल सभा युवा सभा के सदस्यों पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु के चित्रों पर पुष्प आर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर राकेश गर्ग, अशोक गुप्ता, अरविंद सिंहल, पवन बंसल, अमित सिंघल, संदीप गर्ग, दीपक सिंगला, अमित गर्ग, नरेश बंसल और रजत बंसल मौजूद थे।

लाडवा | अनाजमंडीमें शहीदों को श्रद्धांजलि देते अग्रवाल समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...