पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुस्तफाबाद रोड पर संत गुरपाल दास की आेर से आयोजित गुरु रविदास आश्रम में 639वीं जयंती समारोह

मुस्तफाबाद रोड पर संत गुरपाल दास की आेर से आयोजित गुरु रविदास आश्रम में 639वीं जयंती समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवाकेविधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि सतसंग का अर्थ ही सत्य सुनना है। उन्होंने कहा कि किस्मत वाले होते हैं वो श्रद्धालु जिनके कानों में सत्य की आवाज पड़ती है।

वे मुस्तफाबाद रोड पर स्थित संत गुरपाल दास द्वारा आयोजित गुरु रविदास आश्रम में 639वीं गुरु रविदास जयंती समारोह में बोल रहे थे। डॉ. सैनी ने कहा कि हमारे धर्मों में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञान विद्या की देवी के रूप में मां सरस्वती को दुष्टों का संहार मां दुर्गा ने किया है। वहीं धन की देवी लक्ष्मी को माना गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाकर देश प्रदेश में एक अच्छी शुरूआत की गई है। इससे पूर्व आश्रम के संचालक गुरपाल दास ने विधायक डॉ. पवन सैनी का स्वागत किया। इसके बाद आश्रम परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार दास, गरीब दास, सुमेरा दास, सीता दास, जसबीर दास, कोका दास, दीवाल दास, बाबू राम, ओमबीर बुढा, प्रदीप सहगल, शिव अरोड़ा, मेघराज सैनी, देवराज, अरुण सैनी और अश्वनी बन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...