भाजपा केवल फोटो खिंचवाने वालों की सरकार : गुप्ता
लाडवा| थानेसरके पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रमेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी नेता केवल फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रह गए हैं। वे रविवार को लाडवा अनाजमंडी में स्थित अपने कार्यालय में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद पंचायत चुनाव में भाजपा के नेताओं के दम पर जिसने भी चुनाव लड़े थे, लगभग सभी को हार का सामना करना पड़ा है। सरकार में तो किसान की और ही व्यापारी की सुनवाई हो रही है। अभी तक केवल भाजपा सरकार ने उन विकास कार्यों के रिबन काटे हैं जो कांग्रेस सरकार में शुरू किए गए थे। इस अवसर पर तरसेम बकाली, प्रमोद धवन, अमन गुप्ता और विशाल मौजूद थे।