युवक और युवतियां कल करेंगे अपने प्यार का इजहार
फूलोंसेमहकते बसंत माह का पर्व वैलेंटाइन डे फिर से मोहब्बत का पैगाम लेकर आया है। एक साल के इंतजार के बाद प्यार का बसंत फिर से अपने खुमार पर गया है। वैलेंटाइन डे आते ही युवाओं में वैलेंटाइन की खुमारी सिर चढ़ कर बोल रही है। कल करेंगे युवक और युवतियां अपने प्यार का इजहार। वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए युवक युवतियां उपहारों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। वैलेंटाइन डे का उत्साह युवकों और युवतियों में देखते ही बन रहा है। युवाओं पर वैलेंटाइन डे का जुनून इतना है कि महंगाई का कोई भी असर गिफ्ट गैलरियों वालों पर दिखाई नहीं दे रहा।
गिफ्टोंकी खरीदारी में आई बढ़ोतरी : गिफ्टगैलरी मालिक ने बताया कि आम दिनों में खरीददारी करने के लिए 10-15 युवाओं की भीड़ लग रही थी। वहीं अब दो दिनों से गिफ्ट खरीदने वालों की भीड़ लग रही है। वैलेंटाइन डे प्रेम का पर्व माना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने फ्रेंड, मंगेतर या किसी खास के लिए फूलों का बुके या गिफ्ट खरीद रहे हैं। बाजारों में वैलेंटाइन डे का क्रेज देखते हुए गिफ्ट फूल बेचने वालों ने वैलेंटाइन डे को लेकर अच्छी खासी तैयारी कर रखी है। कस्बे में इस बार युवाओं के लिए पहली बार पर्सनल गिफ्ट पेश किए गए हैं। जिसमें युवाओं के लिए खास तौर से वैलेंटाइन मग, वैलेंटाइन रिंग कुशन कवर आदि आइटम की काफी रेंज है। इसके अलावा बाजार में चॉकलेट, टेडी बियर अन्य प्रकार की गिफ्ट आइटम गिफ्ट गैलरियों में मौजूद हैं। गिफ्ट गैलरी में युवक और युवतियों को ज्यादातर पसंद महकता और सजा हुआ हार्ट गुलाब का फूल पसंद रहे है। युवतियों की पसंद टेडी बियर लव बर्ड हैं। साथ ही युवक दोस्ती के लिए कार्ड और फोटो फ्रेम को भी काफी पसंद कर रहे हैं।