पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर चौक पर कैमरे लगवाने की मांग, दिया धरना

अंबेडकर चौक पर कैमरे लगवाने की मांग, दिया धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकोअंबेडकर चौक पर लगी बाबा साहब की खंडित प्रतिमा के आगे कुछ शरारती लोगों ने बीस फुट का होर्डिंग लगाकर बाबा साहब की प्रतिमा को ढंकने का काम किया। जिसके चलते समाज के लोगों ने बुधवार देर रात चौक पर धरना दिया। वहीं शुक्रवार को आंबेडकर सभा, महर्षि वाल्मिकी सभा, श्री गुरु रविदास सभा एवं आल इंडिया समता सैनिक दल के सदस्य प्रवीण कुमार, नवनीत, जितेंद्र कुमार, कर्मवीर, राकेश कुमार नम्बरदार, सागर वाल्मीकि , संदीप कुमार, कर्मवीर सिंह, संजीव कटारिया, अमन अलावत, राजपाल, राकेश कुमार, नवीन कुमार अम्बेडकर सभा प्रधान रतन लाल बनवाल की अगुवाई में नपा कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

सरकारनहीं गंभीर : आंबेडकरसभा प्रधान रतनलाल बनवाल ने बताया कि सरकार बाबा साहेब की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा लाडवा थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बुधवार देर रात्रि चौक पर बैठे समाज के लोगों को ये कहकर उठा दिया था कि शुक्रवार को चौक पर सीसीटीवी कैमरा लग जाएगा जो अभी तक नहीं लगा। जिसके विरोध में शुक्रवार को समाज के लोगों ने नपा कार्यालय में धरना किया। उन्होंने कहा 25 फरवरी को लोकनिर्माण विश्राम गृह में एक पूरे हरियाणा के समाज के लोगों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें तय किया जाएगा कि हरियाणा प्रदेश सरकार में सुरक्षित सीटों पर एससी और एसटी के एमएलए एमपी सरकार में बने बैठे हैं। उनके पुतले जलाए जाएंगे। उन्होंनें कहा कि आने वाली 28 फरवरी को लाडवा में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।

दोबारासे फिर मिला आश्वासन : सूचनामिलते ही एएसआई रामप्रकाश की टीम मौके पर पहुंची और लोगो से कहा कि शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व का अवकाश होने के कारण सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए। मौके पर नपा कर्मचारी सलीम अहमद, लिपिक क्लर्क, प्रवीण कुमार के आश्वास दिया की शनिवार को चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। आश्वासन के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।

लाडवा | नपाकार्यालय में धरने पर बैठे सभा के प्रधान रतनलाल बनवाल समाज के लोगो से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।

खबरें और भी हैं...