पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी कैमरों की जगह मिला आश्वासन

सीसीटीवी कैमरों की जगह मिला आश्वासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकरसभाके प्रधान रतनलाल बनवाल ने कहा कि सरकार प्रशासन बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा को बदलवाने के लिए गंभीर नहीं है। सीसीटीवी कैमरे की जगह केवल आश्वासन देकर ही काम चला लिया। प्रधान रतनलाल ने बताया कि तीन दिन पहले आंबेडकर चौक पर लगे बड़े होर्डिंग के कारण प्रदर्शन किया था। थाना प्रभारी के आश्वासन पर धरना खत्म किया था। बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित हुए एक महीने से अधिक हो गया है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती है। 25 फरवरी को समाज के लोगों की बैठक होगी। एससी बीसी 18 विधायकों दो सांसदों के पुतले भी जलाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रवीण बौद्ध, नवनीत, जितेंद्र कुमार, कर्मवीर, राकेश नंबरदार, सागर वाल्मीकि, संदीप कुमार, कर्मवीर सिंह, संजीव कटारिया, अमन अहलावत, राजपाल, राकेश कुमार और नवीन कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...