पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाडवा की प्रतिष्ठा के लिए लड़ रहे हैं चुनाव : जतिंदर सिंह काका

लाडवा की प्रतिष्ठा के लिए लड़ रहे हैं चुनाव : जतिंदर सिंह काका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोर टू डोर कैंपेन के दौरा जतिंदर सिंह काका समर्थक।

लाडवा|लाडवा सम्मानपार्टी के प्रत्याशी सरदार जतिंदर सिंह काका ने बाबैन में डोर टू डोर कैंपेन किया। उन्होंने यहां के विकास के बारे में सरकार के झूठे दावों की पोल खोली। उन्होंने सभी राजनीति दलों के प्रत्याशियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन सब की सोच जनता की सेवा नहीं बल्कि कुर्सी की लालसा है, लेकिन हम चुनाव लाडवा की प्रतिष्ठा के लिए लड़ रहे हैं। काका ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल भी विकास के कार्य ज्यादा कराते थे। बाबैन में प्रचार के दौरान यहां की हालत देखकर उन्हें बहुत दर्द हुआ। यहां तो पीने का पानी है, ही बिजली है।

उनके साथ प्रमुख लोग राम सैनी, जगत राम सैनी, जरनैल सैनी, रमेश शर्मा बाबैन, सुरेंद्र शर्मा जंडोला, अमरीक सिंह पूर्व सरपंच कालवा, अमरजीत सिंह, पंच राम सैनी, महमा सिंह बेरथला, रामकुमार सैनी खिड़की, राम शरण सुनारियां, जोगेंद्र राम शरण माजरा, तरसेम बिंट, रिंकू कश्यप, गुरनाम गुज्जर, अजय गुज्जर, जयपाल गुडा, मनिपाल बुद्धा, महेंद्र सिंह ब्रोंदी सरपंच, प्रितम बुद्धा, राम किशन सैनी और गौरव अरोड़ा चालूंदी मौजूद थे।