- Hindi News
- लाडवा पुलिस ने नौ वाहनों को अवैध खनन करते किया जब्त
लाडवा पुलिस ने नौ वाहनों को अवैध खनन करते किया जब्त
>पिछले काफी दिनों से अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा
लाडवा|पुलिस नेमंगलवार को सुबह पश्चिमी यमुना नहर पर छापामारी कर नहर से अवैध खनन करते वाहनों को जब्त किया। गौरतलब है कि नहर में पिछले काफी दिनों से अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। अवैध खनन को रोकने के लिए लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर छोटू राम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक करीब नौ रेत से भरे वाहनों को जब्त किया, जिसमें ट्रक ट्रैक्टर-ट्राले हैं।
यह रेत तस्कर केवल रात के समय नहर से रेत निकालते हैं, बल्कि इन रेत तस्करों से आस-पास के गांव वासियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि रेत माइनिंग पर सरकार द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी कुछ तस्कर आज कल सर्दी का फायदा उठाकर रात में रेता ढोने का कार्य करते हैं। लाडवा पुलिस की यमुना के आस-पास के एरिए पर पूरी तरह से नजर है। रात में पुलिस पीसीआर राइडर लेकर कस्बे के चारों ओर घुमती रहती है। किसी भी प्रकार की चोरी चकारी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने छापामारी कर नहर से नौ रेत से भरे वाहनों को जप्त कर माइनिंग विभाग को सौंप दिया है और विभाग द्वारा वाहनों के चालान किए गए हैं।
लाडवा| थानेमें खड़े अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रक।