अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर में हुआ हवन
लाडवा|अखंड सिद्धहनुमान मंदिर मथाना चौकी में मंदिर संचालक स्वामी सत्यानंद महाराज के सान्निध्य में भंडारा लगाया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर में संगीतमय सुंदर कांड का पाठ, हवन का आयोजन भी किया गया। हवन मंदिर के विद्वान पंडित द्वारा विधिवत पूर्वक कराया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां डाली। मंगलवार के भंडारे के मुख्य यजमान महेंद्र सिंह उसका परिवार था। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हलवा-पूरी कड़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। सभी श्रद्धालुओं को मंदिर संचालक स्वामी सत्यानंद ने प्रसाद दिया उनके मंगलमय जीवन की कामना की।