पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा ने शुरू कराया सफाई अभियान

नपा ने शुरू कराया सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा| नपासचिव सुशील कुमार ने मंगलवार को कस्बे को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर सफाई अभियान शुरू कराया। नपा सचिव ने बताया कि एक नवंबर से सात नवंबर तक तो लोगों ने सफाई का विशेष ध्यान रखा लेकिन उसके बाद फिर से लोगों ने कूड़े को कूड़ेदान में डालने की बजाए गलियों बाजार के चोराहों पर डालना शुरू कर दिया। सुशील कुमार ने कहा कि कस्बे को साफ-सुथरा रखना लोगों का कर्तव्य है। नपा प्रशासन सफाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। नपा कर्मचारियों ने अनाज मंडी, लाल सड़क, इंद्री चौक, बाबैन चौक और बस स्टैंड के नजदीक सफाई की। उनके साथ संदीप कुमार, संजय कुमार और दरोगा ऋषिपाल मौजूद थे।