पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा

दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा|ठाकुरी देवीस्कूल के सामने हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले दुर्गा पूजा समारोह की पूर्व संध्या पर बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्री लक्ष्मणयति दुर्गा पूजा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा समारोह स्थल से शुरू हुई और नगर खेड़े की परिक्रमा की। शोभायात्रा में मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा राधा-कृष्ण कई अन्य झांकियां भी शामिल की गई थी। शोभायात्रा की अगुवाई 108 कलशधारी महिलाओं ने की। कस्बे की परिक्रमा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के प्रधान घनश्याम कांबोज ने बताया 25 सितंबर को सुबह नौ बजे मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापना समारोह होगा, जिसमें अनिल गर्ग मुख्यातिथि रूप में शिरकत करेंगे। दो अक्टूबर को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद पश्चिमी-यमुना नहर में प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही समारोह संपन्न होगा।