पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा : काका

व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा : काका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा |लाडवा सम्मान पार्टी के प्रत्याशी सरदार जतिंदर सिंह काका ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। वे बुधवार को लाडवा बाजार में डोर टू डोर कैंपेन के दौरान बोल रहे थे। काका ने लाडवा बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें वे दूर कराएंगे। कहा कि यहां के चावल व्यापारियों को पंजाब के व्यापारियों से ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। कहा कि यह टैक्स पंजाब से भी कम कराएंगे। जब यहां का व्यापारी तरक्की करेगा तभी लाडवा का विकास होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार ने व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है, उसे दूर किया जाएगा। कहा कि यहां के व्यापारी भाजपा द्वारा उनको दिए धोखे का बदला लेंगे। काका ने कहा कि उनको इस बात का दुख है कि भाजपा के बड़े नेता उनके घर आकर कहते थे कि आप ही एक मात्र ऐसे आदमी हैं जो इस क्षेत्र बीजेपी की जड़े मजबूत कर सकते हैं। रामबिलास शर्मा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी उनके घर आए थे।लेकिन इन लोगों ने भी धोखे में रखा। लोगों को अब भाजपाइयों पर यकीन ही नहीं है। मौके पर भागीरथ और कृष्ण मौजूद थे।

लाडवा|जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से वोट देने की अपील करते लाडवा सम्मान पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह काका।