अग्रसेन जयंती पर हुआ रंगारंग समारोह
लाडवा | अग्रवालसभा, युवा संगठन और महिला मंडल की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शिवाला रामकुंडी परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिमाचल से नाहन के विधायक आैर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल मुख्यातिथि और रामनिवास गर्ग, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता और डॉ. अश्वनी गुप्ता विशिष्ट अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता विजेंद्र गोयल ने की।
विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि अग्रवाल समाज को अपने समाज के साथ-साथ पूरे राष्ट्र का विकास भी करना चाहिए। रामनिवास गर्ग ने कहा कि प्रत्येक सामाजिक कार्योंं में अग्र समाज के लोगों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभा के प्रधान डॉ. एसपी बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं महासचिव अरविंद सिंहल ने सभा की अब तक की गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर बीडीपीओ कंवरभान नरवाल, एसडीओ जनस्वास्थ्य वीके गुप्ता, मंडी प्रधान अशोक गुप्ता, पवन बंसल, पवन गर्ग, प्रवीण कंसल, खेमचंद गोयल, रोशन लाल गोयल, अश्वनी गोयल, रजनीश गोयल, पवन कंसल, सुनील गर्ग, कैलाश बंसल, सुरेंद्र गर्ग, नवीन गर्ग, नरेश गर्ग, शिव गुप्ता, अजय सिंगला, अंकुर गुप्ता, कृष्णा गोयल, उर्मिल सिंगल और अंजू गुप्ता मौजूद थीं।
लाडवा | अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।