- Hindi News
- शिविर में किसानों को दिया पशुपालन का प्रशिक्षण
शिविर में किसानों को दिया पशुपालन का प्रशिक्षण
लाडवा |पशुपालन और डेयरी विभाग की ओर से गांव शहजादपुर में उपमंडल अधिकारी डॉ. सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता विभाग के उपनिदेशक डॉ. शक्ति सिंह ने की। जिसमें 50 किसानों ने हिस्सा लिया। शिविर के इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र छोक्कर ने पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पशुओं संबंधित सीएम ग्रामीण दुधारू पशु सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुओं में बांझपन, कृमि रोग और टीकाकरण के बारे में भी बताया। उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक विधि द्वारा डेयरी व्यवसाय अपनाने और लाभकारी बनाने के तरीके बताए। डॉ. सुरेंद्र मोहन ने पशुपालकों को कहा कि पशुओं के रखने के स्थान को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए। ताकि पशुओं को किसी रोग का सामना करना पड़े।