पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम ठंडा अब गर्म कपड़ों का बाजार गर्म

मौसम ठंडा-अब गर्म कपड़ों का बाजार गर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा|शनिवार कोबारिश बूंदा-बांदी के साथ मौसम भी ठंडा हो गया। सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में शीत लहर रही। बारिश ने लोगों को घरों में ही दुबकने पर विवश कर दिया। तापमान लुढ़कने से अब गर्म कपड़ों के विक्रेता भी खुश दिख रहे हैं। क्योंकि अभी तक ठंड कम होने से गर्म कपड़ों का बाजार ठंडा था। इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसान रविन्द्र बन का कहना है कि ठंड बढ़ने से फसलों को सीधा नाइट्रोजन फसलों को मिल रहा है। ज्ञान सिंह बरहाण का कहना है कि बारिश से ठंड बढ़ेगी। जिससे गेंहूं की फसल को फायदा होगा।