पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियम की करें अनदेखी : एसएचओ

ट्रैफिक नियम की करें अनदेखी : एसएचओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय में शनिवार को ब्लाक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लाडवा थानाध्यक्ष छोटे लाल ने की। प्रतियोगिता में ब्लाक के विभिन्न स्कूलों से करीब 175 बच्चों ने भाग लिया। लाडवा थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति यातायात के नियमों का सही तरीके से पालन करे, तो सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। हमारे देश में सबसे ज्यादा मौत सड़क हादसों में हो रही है। यदि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा जारी आंकडो पर नजर डालें तो वर्ष 2013 में 4,43,0,42 सड़क दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें 1,37,4,23 लोग मौत का शिकार हुए है। इन सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। प्रतियोगिता में अलग-अलग ग्रुप में कराई गई। विजेता बच्चों को थानाध्यक्ष छोटू राम ने बधाई दी।