- Hindi News
- गंदे पानी की निकासी होने के कारण कॉलोनीवासी परेशान
गंदे पानी की निकासी होने के कारण कॉलोनीवासी परेशान
लाडवा| गांव बड़ाचपुर कॉलानी में जमा पानी दिखाते कॉलानीवासी।
लाडवा|गांव बड़ाचपुरकी बनी बड़ाचपुर कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कॉलोनी वासी संजीव कुमार, रामकिशन, पाला राम, कुलदीप कुमार, चंदा राम, टिंकू, जसविंद्र कश्यप आदि ने बताया कि वे इस संबंध में गांव के सरपंच रामकुमार से लेकर बीडीपीओ कंवरभान नरवाल तक से मिल चुके हैं। अभी तक समस्या का कोई समाधान हो सका। बारिश के मौसम में तो स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
जोहड़ का गंदा पानी उनकी गली घरों में घुस जाता है। उनके शौचालयों में गंदा पानी भर जाता है। वहीं गंदे पानी में सांप, बिच्छू जैसे कई जहरीले जीव भी जाते हैं। गंदगी की वजह से बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। सरपंच भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। बच्चों को स्कूल जाने-आने में परेशानी होती है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से तुरंत गंदे पानी की निकासी गली को पक्का कराने की मांग की है।
सरपंच रामकुमार का कहना है कि कॉलोनी वासियों की आपसी खींचतान के कारण गली नाला नहीं बन रहा है। जबकि इस बारे लाडवा के बीडीपीओ भी मौके का मुआयना कर चुके हैं। वे जिस तरह से निर्माण के निर्देश दे गए, उसे लोगों ने नहीं माना।