- Hindi News
- लाडवा नगरपालिका में 13 बैंकों में खुलेंगे पेंशन खाते : सचिव
लाडवा नगरपालिका में 13 बैंकों में खुलेंगे पेंशन खाते : सचिव
लाडवा| लाडवानगरपालिका सचिव सुशील कुमार ने बताया कि लाडवा नगरपालिका से बुढ़ापा, विधवा विकलांगता वाले कुल 2634 लोग पेंशन लते हैं। अभी तक 2634 पेंशन धारकों में से 1145 पेंशन धारकों ने अपने खाते बैंकों में खुलवाए हैं। शनिवार को पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा कस्बे के वार्ड नं. 6 में एक कैंप लगाकर लगभग 55 पेंशन धारकों के खाते खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे में कुल 15 वार्ड हैं। सभी पेंशन धारकों के 13 बैंकों में खाते खोले जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि जिन लोगों का गृह कर नगरपालिका को देना बकाया पड़ा है। वह लोग 31 मार्च से पहले-पहले अपना गृह कर लाइसेंस फीस जमा करा दें। 31 मार्च तक जो लोग अपना गृह कर लाइसेंस फीस जमा नहीं कराएंगे, उन पर जुर्माना लगेगा।