कल होगा कॉलेज के मुख्यद्वार का उद्घाटन
लाडवा | इंदिरागांधी नेशनल कॉलेज संजय गांधी स्कूल के मुख्यद्वारों का उद्घाटन कल होगा। कॉलेज कमेटी के प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि कॉलेज का मुख्यद्वार स्वामी तुलसी नंद सरस्वती द्वार का उद्घाटन 9 फरवरी को संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले करेंगे। द्वार को बनाने पर लगभग 10 लाख रुपए की लागत आई है। वहीं संजय गांधी स्कूल के गेट पर 25 लाख रुपये की लागत आई है।