छात्रों ने एनएसएस के उद्देश्य जाने
लाडवा| इंदिरागांधी कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुनीता रानी ने कॉलेज के विद्यार्थियों को एन एसएस के उद्देश्य एवं लक्ष्यों के बारे में बताया। यातायात नियमों पर एएसआई जीत सिंह ने कहा कि जीवन अमूल्य है, सही एवं सजग ढंग से नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं को एवं सामने वाले को सुरक्षित रखकर सड़क पर चलें। 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को कभी भी वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए। वहीं स्वयं सेवकों ने कॉलेज में सफाई अभियान भी चलाया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डा. राजेश कुमार, प्रो. हरनीत कौर, डा. मोहन लाल, डा. सुमन आदि उपस्थित थे।