पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय बचाने के चक्कर में पलटी कार एक की मौत दो जख्मी

गाय बचाने के चक्कर में पलटी कार-एक की मौत-दो जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा-बाबैनमार्गपर गांव भालड़ के निकट सोमवार तड़के सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से एक की नाजुक हालत देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। मृतक की शिनाख्त अनुज वासी गांव हलालपुर के रूप में हुई। जबकि उसके पड़ोसी रणदीप राजीव जख्मी हुए हैं।

हादसा इतना भयानक था कि अनुज की एक बाजू उखड़ कर लगभग 100 मीटर की दूर गिरी। सड़क पर रगड़ खाने के कारण शरीर से सारे कपड़े फट गए थे। राहगीरों ने किसी तरह कार में फंसे रणदीप राजीव को बाहर निकाला। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना पर एएएसआई रामपाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची।

शादीसमारोह से रहे थे लौट : रणदीपसिंह ने बताया कि रविवार रात को वह, उसका भाई राजीव पड़ोसी अनुज गांव सिरसमा में एक शादी समारोह गए थे। सोमवार तड़के करीब एक बजे वे लोग वापस घर रहे थे। जैसे ही गांव भालड़ के निकट पहुंचे, तभी सड़क पर एक गाय गई। उसे बचाने के फेर में कार का संतुलन बिगड़ गया।

कार ने कई पलटियां खाई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ही होश आया। पता चलते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां से राजीव को दिल्ली रेफर किया है।

लाडवा| सड़कदुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।

लाडवा|सरकारी अस्पतालमेें घायल का उपचार करते डाॅक्टर।