पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजन सिर पर लेकिन अनाजमंडी खस्ताहाल

सीजन सिर पर लेकिन अनाजमंडी खस्ताहाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>शौचालयों, सड़कों, पानी लाइट की है समस्या

लाडवा|गेहूं कासीजन नजदीक रहा है लेकिन लाडवा अनाजमंडी में किसानों, आढ़तियों लेबर के लिए सुविधाओं का टोटा है। मार्केट कमेटी की सालाना आमदन सात करोड़ 70 लाख रुपए है, जिसमें से लगभग छह करोड़ 64 लाख रुपए मार्केट कमेटी के पास भी चुका है। इसके बावजूद मंडी में किसानों, आढ़तियों और पल्लेदारों के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। गेहूं के सीजन में 150 ठेकेदार और लगभग 15 हजार पल्लेदार मंडी में आते हैं, इस पर भी मार्केट कमेटी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। वहीं आढ़तियों की दुकानों के बाहर लगी लाइट या तो खराब हैं या फिर उनके शीशे टूटे हुए हैं। हाई मास्क लाइट भी कम ही जलती हुई नजर आई। वहीं मंडी में अनाज रखने के लिए बने बड़े शेडों की लाइट भी बंद पड़ी हैं। गेंहूं के सीजन में लाइट ठीक होने के कारण किसानों आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शौचालयोंकी कमी : अनाजमंडीमें छह शौचालय बने हुए हैं और सीजन के दौरान शौच के लिए अधिकतर पल्लेदार, ठेकेदार किसान खुले में शौच जाने पर मजबूर होते हैं। मार्केट कमेटी द्वारा अनाजमंडी में पांच नए शौचालय भी बनाए गए हैं। इनमें से कुछ शौचालयों के शुरू होने से पहले ही टूटियां भी चोरी हो चुकी हैं।

कमियांदूर करे प्रशासन : लाडवाअनाजमंडी के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि गेहूं का सीजन सिर पर है लेकिन मार्केट कमेटी ने असुविधाओं को दूर नहीं किया है। करोड़ों रुपए की आमदन के बावजूद मंडी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि सभी कमियों को तुरंत दूर किया जाए, ताकि सीजन के समय किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।

जल्दहोंगी कमियां दूर : मार्केटकमेटी के सचिव जसबीर सिंह ने कहा कि गेहूं का सीजन नजदीक होने के चलते प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि मंडी में सडक़ों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सीजन शुरू होने से पहले मंडी में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा।

लाडवा| अनाजमंडीमें दुकान के बाहर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट।