स्वामी तुलसी नंद द्वार का हुआ उद्घाटन
लाडवा|इंदिरा गांधीनेशनल कॉलेज के मुख्यद्वार स्वामी तुलसी नंद सरस्वती का उद्घाटन सोमवार को बाबा बंसी वाले ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी तुलसी नंद सरस्वती एक पुण्य आत्मा थे और उनकी रुचि सामाजिक जनहित के कार्यों में थी। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रविश चौहान समिति के सदस्यों ने बाबा बंसी वाले का स्वागत किया। वहीं बाबा बंसी वाले ने संजय गांधी स्कूल प्रांगण में नवनिर्मित प्रार्थना एवं समारोह स्थल के साथ-साथ झूलों का भी उद्घाटन किया। प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि कॉलेज के मुख्यद्वार पर 10 लाख रुपए स्कूल के प्रार्थना एवं समारोह स्थल पर 25 लाख रुपए का खर्च आया है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या वीना चोपड़ा, रविंद्र बंसल, योधराज बंसल, तेजपाल मथाना, मनदीप तूर, वेद प्रकाश, नरेंद्र शर्मा और सुशील दुआ उपस्थित थे।