- Hindi News
- श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह आज से
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह आज से
लाडवा |शिवाला रामकुंडी परिसर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह शुरू होगा। कथा से पूर्व विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि कथा स्थल से खेड़ा मंदिर की परिक्रमा करने के उपरांत वापस कथा स्थल पर ही संपन्न होगी। कथा का शुभारंभ संत सुश्री देवी सुदीक्षा सरस्वती महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया जाएगा। समाजसेवी राजेश गर्ग ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे शुरू होगी। इसमें शैलेंद्र शास्त्री महाराज नैमिषारण्य वाले प्रवचन करेंगे। कथा के समापन पर 21 सितंबर बाबा बंसी वाले की अनुकंपा से भंडारा लगाया जाएगा।