- Hindi News
- लाडवा |इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में दो दिवसीय हिंदी दिवस
लाडवा |इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में दो दिवसीय हिंदी दिवस
लाडवा |इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में दो दिवसीय हिंदी दिवस समारोह के तहत कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सबसे सुंदर कविता सुना कर रुपांशी ने प्रथम, परविंद्र कौर ने द्वितीय, जयशंकर ने तृतीय और पूजा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। नाटक मंचन में रोहित ने प्रथम, हरकेश ने द्वितीय, हिमेश ने तृतीय और बुशरा ने सांत्वना पुरस्कार जीता। भाषण प्रतियोगिता में परविंदर ने प्रथम, नेहा रहेजा ने द्वितीय, सतीश कुमार ने तृतीय और बुशरा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। देशभक्ति गायन में सोनिया ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय, हरकेश ने तृतीय और बुशरा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।