अनशन पर बैठे शीशपाल की बिगड़ी तबीयत
लाडवा |बपदा रोड स्थित बाल अनाथ आश्रम के संचालक शीशपाल मदान का अनशन शनिवार को भी जारी रहा। छठे दिन उनकी तबीयत भी बिगड़ती दिखी। हालांकि अनशन के चौथे दिन जरूर अधिकारियों ने आश्रम में पहुंचकर उनसे बातचीत की थी। लेकिन अनशन खत्म नहीं करा पाए। ऐसे में पानी तक का त्यागकर अनशन पर बैठे शीशपाल की तबियत भी बिगड़ने लगी है। इसे लेकर आश्रम में रह रहे 23 अनाथ बच्चों और 10 स्टाफ सदस्यों को भी उनकी चिंता है। वहीं शीशपाल का कहना है कि वह तभी अपना अनशन खोलेंगे, जब उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों का पालकर वह सरकार का ही बोझ कम कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस काम में भी उनकी कोई सहायता नहीं कर रही है। सरकार ने सहायता करने की बजाए उनके हर काम में हमेशा रुकावटें ही डाली।