पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरप्रीत कौर चुनी गई मिस फ्रेशर

गुरप्रीत कौर चुनी गई मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा |लाडवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को डीएड तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत में समारोह हुआ। इसमें गुरप्रीत कौर को मिस फ्रेशर, मनीष को मिस्टर फ्रेशर सुखविंद्र को मिस्टर स्माइल और एकता को मिस स्माइल चुना गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दिए गए टाइटल पर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सत्यकाम गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यदि अपना संपूर्ण विकास करना है तो ऐसी गतिविधियों में जरूर हिस्सा लें। उन्होंने चुने गए विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. श्याम चरण वशिष्ट, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. नानक सिंह, धर्मबीर, शिवशंकर, मनू, प्रदीप, विक्रम, बबली, रूपा और मिंटू मौजूद थे।