पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा मुक्ति केंद्र से भागे सात मरीज

नशा मुक्ति केंद्र से भागे सात मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्योतिसर | युवकों से पूछताछ करती पुलिस।

पुलिस ने केंद्र संचालकों को सौंपा

ज्योतिसर| एकनशा मुक्ति केंद्र से बीती रात कई मरीज भाग निकले। इनमें से सात युवक ज्योतिसर स्थित भंडारे में पहुंचे। शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। सातों को पुलिस पहले अपने साथ चौकी ले गई। रात को ही केंद्र संचालकों को बुला कर उन्हें सौंप दिया। हालांकि बाकी युवकों का पता नहीं चल पाया। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात सात युवक ज्योतिसर तीर्थ पर भंडार घर में पहुंचे। जहां इन लोगों ने भोजन मांगा। खाना-खाने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से एक रात ठहरने की अनुमति मांगी। इस पर ग्रामीणों ने उनसे आईडी प्रूफ दिखाने को कहा गया। लेकिन कोई भी अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाया। इससे ग्रामीणों को शक हो गया। इसकी सूचना ज्योतिसर चौकी में दी। पता चलते ही चौकी प्रभारी चानन राम विरेंद्र की टीम मौके पर पहुंची और सातों को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों को इन युवकों ने यही कहा था कि वे तीर्थ यात्रा पर नंगे पांव निकले हैं। लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे लाडवा एरिया में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से भागे हैं। उनके साथ नौ और युवक वहां से निकले हैं। युवकों ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में उनके साथ मारपीट की जाती थी। उन्हें परिजनों ने नशे की लत छुड़ाने के लिए यहां भर्ती कराया था।

केंद्रको सौंपे सातों युवक : पुलिसने रात को ही केंद्र संचालक को चौकी बुलाया। मैनेजर राजेश ने बताया कि दो दिन पहले 16 मरीज केंद्र से बिना बताए चले गए थे। इनके परिजनों को सूचना उन लोगों ने दी थी। चौकी प्रभारी चानन राम ने बताया कि पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर सभी युवकों को केंद्र से पहुंची टीम को सौंप दिया। साथ ही केंद्र के अधिकारियों को चेताया कि उनके साथ किसी तरह की ज्यादती की जाए।