सतप्रकाश बने जगदंबा सभा के प्रधान
लाडवा|जय जगदंबाप्रचारक सभा का चुनाव गुरुवार को अनाज मंडी स्थित कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया, जिसमें सतप्रकाश शर्मा को प्रधान विशाल गर्ग को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा सभा का खजांची विरेंद्र सिंह भालड़ को बनाया गया। सतप्रकाश शर्मा ने कहा कि सभा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि लाडवा-रादौर मार्ग पर बन मोड़ के नजदीक माता शाकुंभरी देवी के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें माता शाकुंभरी देवी के साथ-साथ शिव परिवार, राधा कृष्ण बाबा भैरवनाथ का मंदिर भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर पवन बंसल, नरेश गर्ग, मुकेश गर्ग, रामधनी भारद्वाज और उमेश बंसल उपस्थित थे।