आश्वासन मिलने पर अनशन हुआ खत्म
लाडवा|बाल अनाथआश्रम के लिए जमीन और अनुदान की मांग को लेकर अनशन पर बैठे आश्रम के संचालक शीशपाल ने रविवार को अनशन खत्म कर दिया। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने सातवें दिन रविवार को आश्रम में पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कैलाशो सैनी ने उनकी मांगों समस्याओं के संबंध में डीसी से भी बात की। इसके बाद शीशपाल अनशन खोलने के लिए मान गए। इसके बाद पूर्व सांसद ने शीशपाल को जूस पिलाकर अनशन खुलवाया। गौरतलब है कि शीशपाल पिछले सात दिनों से आश्रम के लिए जमीन अनुदान की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। अनशन के चलते शीशपाल की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। वहीं शीशपाल ने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वह फिर अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर दर्शन हलालपुर, सूबे चंद, अमर सिंह, ईश्वर चंद, रौनकी राम सैनी, रमेश चालिया, मेहरबान, रामानंद, डॉ. बरखा राम, अमन सैनी, मनजीत सिंह, बाबू राम, मदन लाल और प्रीतम सिंह मौजूद थे।