पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया

विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा के एनसीसी एनएसएस कैडेट्स ने शनिवार को रैली निकालकर लोगों को ऊर्जा बचाने के लिए जागरूक किया। रैली को स्कूल परिसर से प्राचार्य सुरेंद्र पाल टंडन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचाना हम सबका कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊर्जा के अन्य स्रोतों को अपनाना बचाना भी जरूरी है। रैली की अगुवाई एनसीसी अधिकारी बलजीत जास्ट, एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश यादव और राजकुमार धीमान ने की। बलजीत जास्ट ने बताया कि किस तरह जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर केवल प्रकृति की रक्षा की जा सकती है बल्कि संसाधनों को भी बचाया जा सकता है। ऐसा करके भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी किया जा सकता है।

लाडवा|आंबेडकर चौक पर रैली निकाल उर्जा संरक्षण का संदेश देते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल के एनसीसी एनएसएस कैडेट्स।