पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र पर चाकुओं से हमला, गंभीर

छात्र पर चाकुओं से हमला, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकछात्रपर कुछ व्यक्तियों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। लाडवा पुलिस ने छात्र की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र कुणाल निवासी निवारसी बाजार लाडवा ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा का छात्र है और जब वह 20 सितंबर को लाडवा के निजी स्कूल में अपनी मोटरसाइकिल पर अपने एक दोस्त लवप्रीत के साथ पढ़ने जा रहा था कि डेरा लाडवा की ओर अवैध शराब के खुर्दे चलाने वाले व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर डेरा सड़क तक छोड़कर आने को कहा। जिसपर उसने मना कर दिया लेकिन व्यक्ति ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसपर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। जिसे उसके दोस्त ने बीच बचाव करके छुड़ाया और राहगीरों ने उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करा दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी रेफर

जहांडॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने कुणाल की शिकायत पर लाडवा निवासी जाबरा, शेरखान, सन्नी डेरा निवासी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।