- Hindi News
- शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा समारोह शुरू
शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा समारोह शुरू
लाडवा| जयश्रीराम सेवा मंडल की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभायात्रा समारोह स्थल से नगर खेड़े की परिक्रमा करने के बाद कस्बे का चक्कर लगाकर समारोह स्थल पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा राधा-कृष्ण, मां काली शंकर भगवान और हनुमान जी के साथ-साथ कई अन्य झांकियां भी शामिल थी। शोभायात्रा की अगुवाई 31 कलशधारी महिलाओं 21 महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा हाथों में लेकर की। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।