आज से निकाली जाएगी प्रभातफेरी
लाडवा| गुरुरविदास के 639वें प्रकाशोत्सव पर आज से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। गुरु रविदास सभा के प्रधान जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह पांच बजे गुरु रविदास मंदिर से रोजाना प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव 22 फरवरी को मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।