फायरिंग नाका तोड़कर निकल भागे गो तस्कर
गांवबदरपुरके पास गो तस्कर गोवंश से लदे एक कैंटर लेकर निकल भागे। हालांकि पता चलने पर गो रक्षा दल सदस्यों ने नाका भी लगाया था। लेकिन जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने हवाई फायर भी करे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने तक तस्कर निकल चुके थे। लाडवा गो रक्षा दल के प्रधान गिरीश अरोड़ा ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कैंटर में गोवंश लेकर यूपी की तरफ जा रहे हैं। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। साथ ही खुद ही गोरक्षकों ने बदरपुर गांव के पास नाका लगाया। शक होने पर एक टाटा 407 को रोकने का इशारा किया। इसी बीच पीछे से एक पिकअप गाड़ी पहुंची, जिसमें हथियारों से लैस लोग सवार थे। जैसे ही उन्होंने दोनों गाडिय़ों को रोकने की कोशिश की तो गो तस्करों ने हवाई फायर किए।