लड़कियों लड़कों में समझें फर्क : टोकी
लाडवा | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अशोक टोकी ने कहा कि माता-पिता को लड़कियों को भी उतना ही सम्मान देना चाहिए, जितना वे लड़कों को देते हैं। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभिभावक अध्यापकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अभिभावकों ने स्कूल में पढऩे वाले अपने बच्चों के बारे में जानकारी ली। अशोक टोकी ने कहा कि माता-पिता को लड़कियों को भी लड़कों के समान समझना चाहिए। वार्ड 14 के पार्षद अनिल माटा ने फरवरी महीने में जन्मी लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं अभिभावकों को बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने के बारे में बताया गया।
लाडवा | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते शिक्षक हिस्सा लेते अभिभावक।