सड़क दुर्घटना में एक की मौत
लाडवा|बड़शामी मोड़के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सूरा गांव के प्रदीप कुमार ने कहा कि शनिवार की शाम को अपनी बाइक पर अपने साथी सूरा निवासी प्रवीन कुमार के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे प्रवीन को गंभीर चोटें आई। अस्पताल में लाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सोनू पर केस दर्ज कर लिया है।