पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर में लगाया भंडारा

अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर में लगाया भंडारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा|अखंड सिद्धहनुमान मंदिर के संचालक स्वामी सत्यानंद के सान्निध्य में मंगलवार को भंडारा लगाया गया। जिसके मुख्य यजमान मुस्तफाबाद के रघुबीर सिंह उसका परिवार था। भंडारे से पूर्व मंदिर में श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि के लिए विश्वशांति हवन हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। हवन हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर के विद्वान पंडित द्वारा विधिवत पूर्वक करवाया गया। हनुमान भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की सिंदूर युक्त तेल चढ़ाकर अपने परिवार की मंगल कामना की। स्वामी ने कहा कि हनुमान जी अपने भक्तों पर कभी संकट नहीं आने देते। वह अपने भक्तों पर आए सभी संकटों को हर लेते है। स्वामी जी ने सभी श्रद्धालुओं को सच्चे शुद्ध मन से हनुमान जी की भक्ति करने की बात कही। इस अवसर पर अमन दीप सिंह, रोमी, राजेश गुप्ता उपस्थित थे।