मोदी की दीर्घायु के लिए कराया हवन
लाडवा|भाजपा केजिला प्रधान धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आते ही कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को बदलकर जन कल्याणकारी नीतियां लागू की जाएंगी। वे श्री राधा-कृष्ण मंदिर में गुजरात के सीएम एवं भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता जगदीश शर्मा ने की। भाजपा हजकां कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ किया और उनकी दीर्घायु मंगलकामना की और हलवे का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रामधनी भारद्वाज, प्रदीप सहगल, रविंद्र गोगी, जयदयाल पंजेटा, अश्विनी बन, देवराज राजू, सतप्रकाश शर्मा, नीलम रानी उपस्थित थी।