वामन द्वादशी मेले में हुई भजन संध्या
लाडवा| शिवालारामकुंडी में वामन द्वादशी मेला समिति की ओर से वामन द्वादशी मेला आयोजित किया गया। मेले से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अलग-अलग मंदिरों की 15 पालकियों ने विशेष शोभा बढ़ाई। मेला कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रदीप गर्ग ने की। वहीं रामेश्वर चहल मुख्यातिथि पार्षद अनिल माटा विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने मेले का शुभारंभ किया। मेले में अन्य प्रदेशों से आए कलाकरों ने अपने भजनों, नृत्यों झांकियों आदि के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। मेले में सुंदर, आकर्षक, रंगीन आतिशबाजी का नजारा देखने योग्य था। इसी बीच मुख्य मेहमानों सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भगवान वामन देव की श्रद्धापूर्वक आरती की गई और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में समिति की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिहन देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर चन्नी शर्मा, प्रवेश व्यास, मुनीष सिंगल, शालू बंसल, अनुज गोयल, सोम प्रकाश शर्मा, बलदेव अरोड़ा, सुनील भट्ट, अमन, सुशील गोयल और दीपक उपस्थित थे।