पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों ने निकाली जागरुकता रैली

स्वयंसेवकों ने निकाली जागरुकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा|जवाहर नवोदयविद्यालय निवारसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सोमवार को दबखेड़ा गांव में साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली को नवोदय विद्यालय परिसर से प्राचार्य डीके जैन ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि छात्र ही हमारे समाज में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने छात्रों को शिविर में मन लगाकर मेहनत करने और शिविर को सफल बनाने के लिए अपील की। जागरुकता रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने साक्षरता को लेकर नारे भी लगाए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय की ओर से दबखेड़ा गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर लगाया गया। सोमवार को इस सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लोगों को पौधारोपण, सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने, नशाखोरी और भ्रूण हत्या को रोकने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्राचार्य डीके सिंह और ईश्वर सिंह मौजूद थे।