- Hindi News
- लाडवा में महा शिवरात्रि पर्व 17 फरवरी को
लाडवा में महा शिवरात्रि पर्व 17 फरवरी को
लाडवा| हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सोहन तालाब मंदिर एकादश रूद्र तीर्थ में 17 फरवरी दिन मंगलवार को महाशिव रात्रि पर्व का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण कुमार ने बताया कि महा शिवरात्रि के पर्व को लेकर एकादश रूद्र तीर्थ में तैयारियों धूमधाम से की जा रही हैं। 17 फरवरी को जलाभिषेक होगा। खिचड़ी वाले श्रीसाध महाराज का 20वां भंडारा बुधवार 18 फरवरी को मंदिर परिसर में लगेगा। सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ होगा।