महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ
लाडवा| अखिलभारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला विंग की महिलाओं ने शहर के अठवाडिय़ों वाले मंदिर में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया। मंदिर के पुजारी सुरेंद्र दत्त ने कहा कि भगवान श्रीराम हनुमान की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु मंगलवार के दिन हनुमान जी पर सिंदूर लंगोट चढ़ाते हैं। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अग्रवाल सम्मेलन महिला विंग की महिलाओं ने मंदिर परिसर में सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रधान उषा गोयल, कौशल सिंगला, उर्मिला सिंगला, संतोष सिंघल, कुसुम सिंगला, रुचि गोयल, शशि गोयल, सुनीता मंगला, सरोज कंसल, सुषमा, सुनीता कंसल, शिल्पी गुप्ता और निर्मल गर्ग मौजूद थी।