खाद और दवा विक्रेता यूनियन ने की हड़ताल
लाडवा|लाडवा कीखाद दवा विक्रेता यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर नायब तहसीलदार की रीडर को ज्ञापन सौंपा। लाडवा के सभी 50 खाद दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखी। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष चंद ने बताया कि केंद्र सरकार के दवा विक्रेता डीलर के लिए बनाए गए नए कानून के खिलाफ आल इंडिया यूनियन के आह्वान पर शहर के सभी 50 दुकानदारों ने हड़ताल की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने डीलर बनने के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होना जरुरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुराने लाइसेंस धारकों को भी दो साल में बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री अनिवार्य करने से लाखों लाइसेंस धारक बेरोजगार होकर सड़कों पर जाएंगे।